बाबा आमटे का निधन
खबर आई है ...
सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे नहीं रहे। शनिवार 9 फरवरी 2008 को सुबह करीब 4 बजे 94 वर्ष की आयु में उन्होंने अंति सांस ली। उनका वास्तविक नाम मुरलीधर देविदास आमटे था। अंतिम दिनों बाबा आमटे महाराष्ट्र में चंद्रपुर जिले में स्थित आनंदवन आश्रम में थे। बाबा आमटे ने कुष्ट रोग से प्रभावित लोगों की देखभाल व पुनर्वास में जीवन अर्पित कर दिया। यूएन मानवाधिकार पुरस्कार, मैगसैसे पुरस्कार, टेमपलटन पुरस्कार और गांधी शान्ति पुरस्कार समेत कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से बाबा आमटे को सम्मानित किया गया।
हमारी श्रद्धांजलि।



0 खबर का असर:
Post a Comment